चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): तेजा दशमी के पावन पर्व पर 2 सितंबर 2025 को चिड़ावा में तेजाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के तहत आज सर्व समाज ने शोभायात्रा के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर चिड़ावा कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष पंकज डांगी सहित अनिल डांगी, रवि शर्मा, मोनू डांगी, शुभम वर्मा, मनदीप डांगी, प्रदीप डांगी, प्रवीण वर्मा, दीपक डांगी, हितेश डांगी और अंकित डांगी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर शोभायात्रा को भव्य और ऐतिहासिक रूप देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ 2 सितंबर को सुबह 10:15 बजे ग्रेटर कृष्णा मैरिज गार्डन से होगा। इसके बाद शोभायात्रा चुंगी नाका, नया बस स्टैंड और कबूतर खाना होते हुए विवेकानंद चौक पहुंचेगी, जहां इसका भव्य समापन किया जाएगा।
तेजा दशमी पर चिड़ावा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पोस्टर का विमोचन
By -
August 29, 2025
0
Tags: