भाजपा का विकसित संकल्प दिवस आज, विधायक रामसहाय वर्मा के जन्मदिवस पर आज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): कृषि उपज मंडी में निवाई व पीपलू भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में गुरूवार को विकसित संकल्प दिवस को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा व नटवाडा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने बताया कि गुरूवार को निवाई व पीपलू भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ता स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विधायक रामसहाय वर्मा के जन्मदिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कोथून, गुंसी, मूण्डिया, बाईपास तिराहा, अलियाबाद मोड, वनस्थली मोड, जमात, झिलाय रोड व फल एवं सब्जी मंडी सहित कई स्थानों पर विधायक रामसहाय वर्मा का राजस्थानी परम्परानुसार साफा व माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट करके स्वागत किया जाएगा। अरनिया मंडल अध्यक्ष शिवराज लांगडी व डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार चौधरी ने बताया कि समारोह से पूर्व नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी एवं पंचायत समिति में प्रधान रामअवतार लांगडी व अहिंसा सर्किल पर शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा के नेतृत्व में शहर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक रामसहाय वर्मा का फलों से तोलकर स्वागत किया जाएगा। इसी प्रकार वनस्थली मोड पर डांगरथल मंडल अध्यक्ष केदार जाट के नेतृत्व में सैंकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो फूल माला का हार व साफा पहनाकर व फलों से तोलकर तेजा गायन मण्डली के एकाएक भजनों के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी प्रकार झिलाय रोड पर स्थित कुमावत टाल पर पार्षद परसराम कुमावत के नेतृत्व में भाजपा के पार्षद व कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलों फूल माला का हार व 101 फीट लम्बा साफा पहनाकर स्वागत किया जाएगा एवं तेजाजी घोडी नृत्य, भव्य आतिशबाजी एवं अलगोजा नृत्य सहित कई एकाएक सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समारोह को लेकर कृषि उपज मंडी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, पौधारोपण कार्यक्रम, चिकित्सा टीम द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व दवा वितरण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारीगण, पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, वर्तमान व पूर्व जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, वर्तमान व पूर्व सरपंच व सभी मंडल अध्यक्षों सहित भाजपा के सैंकड़ों कार्यकर्ता समारोह में भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!