कुंए में गिरने से 27 वर्षीय किसान की मौत, कुंआ 140 फीट गहरा था*

AYUSH ANTIMA
By -
0



निवाई (लालचंद सैनी): गांव खणदेवत में कुंए में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर निवाई थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी रामजीलाल बैरवा ने बताया कि कृषि कार्य के दौरान सांवरा (27) पुत्र छोटू बैरवा निवासी खणदेवत बुधवार को सुबह करीब सवा 7 बजे कुए पर गया था, जिसके दौरान उसका अचानक संतुलन खराब हो गया और वह कुंए में गिर गया था, जिससे उसकी मौत हो गई। कुंआ करीब 140 फीट गहरा था जिसमें अधिक पानी भरा हुआ था। शव को तलाश करने के लिए तीन पंप सेट लगवाकर कुंए से पानी निकालवाने की कार्यवाही की गई लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाकर टीम के कमांडर राजेश गुर्जर व राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद करीब साढे 9 बजे शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप जिला अस्पताल निवाई में लाकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान कुए पर सैंकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!