राजस्थान शिक्षक के पदाधिकारियों ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के पदाधिकारियों ने संघ के अध्यक्ष श्रीराम जाट के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम रामकरण सिंह को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नाम ज्ञापन सौंपा है। संघ के पूर्व अध्यक्ष शिवजीलाल ताखर ने बताया कि ज्ञापन में तृतीय श्रेणी अध्यापकों के स्थानांतरण करने, शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्यो से मुक्त करने, रिक्त पदों को भरने एवं बच्चों की सुरक्षा एवं शैक्षिक ढांचे की मजबूती के लिए नए भवनों का निर्माण करवाने सहित 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन देने वालों में शिवजीलाल ताखर, प्रहलाद गुर्जर, विनोद जैन, भंवरलाल चौधरी, मुकेश कुमार जैन, रमेश चन्द मीणा, मनमोहन चौधरी, सुरेश चन्द यादव, ओम कंवर राजावत, शिवजीलाल खंगार, रामधन गुर्जर, रमेश चन्द वर्मा, सुमनलता व अंजू शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!