आसपहाड़ तीर्थ क्षेत्र के जल से कावड़ियों ने किया जयनगर पशुपतिनाथ महादेव का रुद्राभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयनगर/शम्भूगढ़ (मनोज शर्मा) पांडिया ,सिखवाल परिवार द्वारा आयोजित कावड़यात्रा के तहत
पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में कावड़ियों के जल से रुद्राभिषेक सर्व प्रथम अजय शर्मा की अगुवाई में 15 कावड़िये 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित आस पहाड़ शिव मंदिर पहुँचे वहाँ प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में जल भरकर पैदल यात्रा करते हुए डीजे के साथ नाच गान करते हुए जयनगर के बाहर पहुंचे वहाँ ग्रामीणों ने सबका माला ,दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया फिर ग्राम में नाचते गाते हुए पशुपतिनाथ मंदिर पहुँचे वहाँ आचार्य राधेश्याम सिखवाल ( आर एस जोशी) ,जय प्रकाश शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव का पूजन कर पंचामृत से पृथक पृथक स्नान करवाकर रुद्राष्टाध्यायी के मंत्रों से सहस्त्र घट से अभिषेक सम्पन्न करवाया तत्पश्चात महाश्रृंगार कर आरती की फिर प्रसाद वितरण किया । इस आयोजन के मुख्य यजमान सेवानिवृत्त तहसीलदार तुलसीराम शर्मा ,भाजपा नेता गौरी कुमावत, भाजपा नेता केशव शर्मा ,राकेश लुहाड़िया, अ. भा. ब्राह्मण परिषद राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अशोक शर्मा , मनीष शर्मा, पत्रकार मनोज शर्मा,घनश्याम ,महावीर,
पण्डित ज्ञानेश ,सुरेश मेवाड़ा, अरिहंत नायक,राहुल माली, सतीश शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित थे

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!