छोटी काशी जयपुर में दिव्य गंगाजल अभिषेक महोत्सव सम्पन्न: श्रद्धा, भक्ति और भाईचारे का अनुपम संगम

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): श्रावण मास के पावन अवसर पर राजस्थान की पवित्र धार्मिक नगरी छोटी काशी जयपुर में एक दिव्य एवं ऐतिहासिक गंगाजल अभिषेक महोत्सव का आयोजन सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, स्वेज फॉर्म, नंदपुरी, सोडाला में भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस अनूठे अवसर पर हरिद्वार हर की पौड़ी से लाए गए 21000 लीटर गंगाजल, देश के अन्य पवित्र जलस्रोतों का जल और दुर्लभ दिव्य जड़ी-बूटियों से भगवान शिव का विधिवत महाअभिषेक किया गया। यह आयोजन जनमानस में धार्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सावन की पवित्रता को समर्पित रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु प्रार्थना की। इस पुण्य एवं धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक गब्बर कटारा, पंकज ओझा (RAS), राजन शर्मा, अविनाश खंडेलवाल, श्रीमती अलका ओझा, मनीष गुप्ता, जेडी माहेश्वरी, कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ.भगवती सिंह बारहट, रामनिवास मथुरिया, संजय अग्रवाल, प्रियंक पोद्दार, शंभु अग्रवाल, अंकुश जांगिड़, पिंटू शर्मा एवं समस्त आयोजक टीम ने बड़ा आलौकित एवं अनुपम आयोजन संपन्न कराया। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, ओबीसी मोर्चा भाजपा अध्यक्ष चंपालाल, विधायक गोपाल शर्मा (सिविल लाइंस) एवं विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य (हवा महल) किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर पुष्पा माई, मुख्यमंत्री के ओएसडी दिनेश शर्मा, जगतगुरु दिवाकराचार्य श्री अवधेशाचार्य जी महाराज, भाजपा शहर अध्यक्ष अमित गोयल, भाजपा नेत्री एकता अग्रवाल, संस्कृत शिक्षा की आयुक्त प्रियंका जोधावत (RAS), सहायक पुलिस आयुक्त आलोक गौतम (RPS), वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सिंह, पूर्व कलेक्टर जीपी शुक्ला, पूर्व आईपीएस हरिप्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी जीएल शर्मा (RAS), दुलीचंद मीना (RAS), रविंद्र शर्मा (RAS), पूर्व पुलिस अधिकारी पीपी गौर, हाईकोर्ट अधिवक्ता एडवोकेट प्रियंका गौर, प्रतिभा पुरोहित वरिष्ठ विधि अधिकारी, 
जोधपुर की प्रख्यात हस्तरेखाविद पूजा शर्मा, खादी बोर्ड के पूर्व निदेशक पवन पारीक, अन्य प्रमुख अतिथि और गणमान्य नागरिक: प्रमोद जैन पहाड़िया, सिटी वाइब्स के राजेश अग्रवाल, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता महेश शर्मा, मनीष गुप्ता (व्यवसायी), अंकुश जांगिड़, जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल, अविनाश, प्रियंक पोद्दार, शंभु अग्रवाल, संजय अग्रवाल, पूर्व मेयर मनीष पारीक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापत, नमित जैन, विप्र फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष राजेश कर्नल, हेमंत शर्मा, सतीश शर्मा, मनोज पांडेय, सुशील शर्मा, अनिल चतुर्वेदी, सुनील उदइया, तिलोक नामा, मानप्रकाश शर्मा, पिंटू शर्मा, केके शर्मा, विष्णु शर्मा, अभिषेक शर्मा, प्रमोद शर्मा, दिशा कटारा, मौर्य कटारा, सुनीता स्वामी, जयप्रकाश शर्मा, शिवानी पांडे, रिचा सैनी, कलेक्ट्रेट यूनियन अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिवालय अधिकारी यूनियन पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा, संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष महावीर शर्मा, डॉ.सुनीता सैनी, डॉ.अनुपमा गौर, जलज शर्मा, वैद्य तरुण माथुर आदि सहित शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियाँ, व्यवसायी उद्यमी, भक्तजन, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे। लगभग 13600 से अधिक श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से लाये गए गंगाजल से भोलेनाथ का सावन के अंतिम सोमवार को सप्रेम और अगाध श्रद्धा से अभिषेक और पूजन किया और बेलपत्र, शमीपत्र, पुष्प, आक के पुष्प, दूध चढ़ाया और हर हर महादेव के वेद मंत्रों के साथ पूजा की। इस अवसर पर रुद्राक्ष और जप काउंटर के साथ गंगाजल का वितरण भी किया गया।
भक्तों का सुबह 4 बजे से लगातार तांता लगा रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!