अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा की जयपुर महिला मंडल ने मनाया लहरिया उत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): अखिल भारतीय कलवार, कलाल, कलार, जायसवाल महासभा की जयपुर महिला मंडल ने जयपुर स्थित सहस्त्रबाहु भवन में लहरिया उत्सव का आयोजन किया। महिला अध्यक्ष बबली जायसवाल ने बताया कि गणेश वंदना व सहस्त्रबाहु भगवान की आरती के साथ शुरू हुए आयोजन में अनेक प्रतियोगितायें हुई। कार्यक्रम में लहरिया उत्सव के अलावा रैंप वॉक, बेस्ट डांस, लहरिया परिधान प्रतियोगिताओं के अलावा अन्य कई कार्यक्रम हुए। रैंप वॉक प्रतियोगिता में निशा जायसवाल प्रथम, खुशबू जायसवाल द्वितीय एवं संगीता जायसवाल तृतीय रहीं। डांस प्रतियोगिता में किरन जायसवाल एवं प्रिया नधेडिया, नीतू विजेता रहीं। महिलाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए जयपुर सांसद मंजू शर्मा विशिष्ट अतिथि रही। सांसद मंजू शर्मा ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया, उनके आने से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। मंजू शर्मा ने महिलाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी। सभी महिलाओं को एक पौधा मां के नाम वितरण के रूप में तुलसी जी का पौधा सम्मान स्वरूप दिया, साथ ही आने वाले 28 सितंबर को होने वाले डांडिया गरबा रास के प्रोग्राम के पोस्टर का विमोचन किया। पार्षद सुनीता मावर, एडवोकेट बीना चंद्रावत एवं पूर्व महिला अध्यक्ष कौशल्या जायसवाल जज रही। अध्यक्ष बबली जायसवाल के साथ किरण जयसवाल, संगीता, रंजना, वंदना, नीलिमा, अलीशा, सीता झरीवाल, गुरमल, रेखा, लक्ष्मी, मीनाक्षी, नीतू, सुमन, शिवानी जायसवाल के अलावा जयसवाल समाज की तमाम महिलाओं ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में एंकरिंग निशा जायसवाल एवं खुशी जायसवाल ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद्र झरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राजस्थान प्रभारी लोकेश जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय जायसवाल, संगठन सचिव सुनील साईवाल, प्रचार सचिव महेश जायसवाल, राजस्थान महामंत्री वेद प्रकाश जायसवाल, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण एवं जयपुर जिला अध्यक्ष अतुल सेठी, जिला महासचिव मदन जयसवाल, कोषाध्यक्ष महेश जायसवाल के साथ विजय शंकर जायसवाल, हरी बाबू माहुर एवं समाज के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। सहयोगी संस्था जायसवाल वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों का कार्यक्रम में सहयोग रहा। जायसवाल वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष राम अवतार जायसवाल का कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!