जयपुर: प्रताप नगर सेक्टर 10 में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध चिकित्सालय में तीन दिवसीय सुरक्षा के नाम से चलने वाला स्वास्थ्य कैंप का समापन हुआ। स्वास्थ्य केंद्र में झंडू फार्मा की ओर से आगंतुक रोगियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए शुगर फ्री च्यवनप्राश का निशुल्क वितरण किया गया, साथ ही जिनको खांसी जुकाम और गले में खराश थी, उनको कफ सिरप प्रदान की गई। उदर रोगियों को नित्यम टैबलेट का वितरण किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.जगदीश प्रसाद बेरवा ने बताया कि तीन दिवस का यह कैंप सफलतम रहा और लगभग 950 से अधिक रोगियों को इसका लाभ मिला। सभी रोगियों को निशुल्क शुगर फ्री च्यवनप्राश उपलब्ध करवाया गया, जिसको मधुमेह रोगी भी ले सकते हैं।
सुरक्षा शिविर के समन्वयक डॉ.राहुल पाराशर एवं डॉ.गजानन्द शर्मा ने बताया कि वर्षा ऋतु में शरीर का बल बहुत कम हो जाता है अतः इस ऋतु में च्यवनप्राश जैसी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली औषधियो का नित्य सेवन करना चाहिए।