शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कई आयाम स्थापित किए है: रामसहाय वर्मा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में पीएमश्री योजना के तहत स्कूल बैग व कला किट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा है कि बच्चों की शिक्षा में नवाचार स्थापित हो, जिसके लिए सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए है, जिनका लाभ प्रत्येक छात्र-छात्राओं को मिले। प्राचार्य देवेंद्रपाल सिंह चौधरी ने बताया कि विद्यालय सरकार की पीएमश्री योजना में शामिल हैं और इसी के अंतर्गत कक्षा 1 से 5 में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को विधायक रामसहाय वर्मा द्वारा विद्यालय का नाम लिखे हुए स्कूल बैग वितरित किए गए एवं बच्चों के अध्ययन को रोचक बनाने के लिए पैन, पेंसिल, रबड़, कलर, कलरिंग बुक, नोट बुक आदि अन्य सामग्री के कला किट भी वितरित किए गए। बैग और सामग्री पाकर बालकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर शाला के पीएमश्री प्रभारी महेश गर्ग, हजारी लाल, अशोक कुमार, मोहरपाल, हरसहाय, मनोज कुमार, प्रहलाद गुर्जर, सुमन विजय, निशा भट्ट, मेरिस बानो, स्वाति जानकावत व सुमन महावर सहित शाला के कई शिक्षक व कार्मिक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!