जयपुर: डिग्गी मालपुरा मेगा हाईवे के निकटवर्ती गांव रातल्या के गुरू महाराज आश्रम परिसर में स्थित पिग्लेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में संत तपस्वी बाबा के सानिध्य में सहस्त्रघट के साथ रूद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्यो द्वारा वैदिक मंत्रौचारण कर पिंग्लेश्वर महादेव व नंदीश्वर भगवान का अलौलिक श्रृंगार किया। इस दौरान भक्तजनों ने पूजा अर्चना में भाग लिया। भगवान शिव की मंगल आरती कर हलवा-पुडी का भोग लगाकर पंगत प्रसादी का आयोजन किया। इस अवसर पर, महंत मोरदास, कृष्ण शर्मा, दिनेश बागड़ा, शंकर बागडा, रोशन शर्मा, अर्जुन राणा, मास्टर घासीराम, नंछीलाल राणा आदि मौजुद रहे।
शिवालय में शृंगारित हुई प्रतिमाएं, सहस्त्र घट के साथ हुआ रुद्राभिषेक
By -
August 08, 2025
0
Tags: