सूरजगढ़ (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरजगढ़ की जरुरतमंद 15 बेटियों की बोर्ड परीक्षा का शुल्क भामाशाह द्वारा जमा करवाया गया। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रेरक शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल की प्रेरणा से विद्यालय के एसएमसी अध्यक्ष व भामाशाह सज्जन अग्रवाल के द्वारा 15 बेटियों की बोर्ड फीस जमा करवाकर बेटियों को रक्षाबंधन का उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर संस्था प्रधान सुमन वर्मा, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, डॉ.अनिल शर्मा अनमोल, लक्ष्मण राम धायल, मनीषा सैनी, मंजू, विमला कुमारी, मनोज कुमारी, कविता कटारिया, प्रतिज्ञा शर्मा सहित छात्राएं उपस्थित रही।
3/related/default