सीएम भजन लाल शर्मा को भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि ने 101 राखियां भेंट की, रक्षासूत्र बांधा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरी ने गुरूवार शाम को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को 101 राखिया भेंट की। इसके अलावा जिला प्रमुख हर्षिनी ने मुख्यमंत्री शर्मा को रक्षा सूत्र भी बांधकर रक्षाबंधन की बधाई दी। सीएम भजन लाल शर्मा ने रक्षा सूत्र बाँधने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें झुंझुनूं जिले के विकास का सतत भरोसा दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को जो राखियां भेंट की गई थी, वे झुंझुनूं में संचालित महिला स्वयं सहायता समुह की ओर से बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि गुरूवार को राजधानी जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक ली थी, जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रमुख की हैसियत से भाग लिया था। कार्यक्रम पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री को झुंझुनूं से तैयार की गई एक सौ एक राखियां भेंटकर सीएम के हाथ पर राखी भी बांधी। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जिला प्रमुख हर्षिनी कुलहरि की अनोखी भेंट पर प्रसन्न हुए और झुककर आभार जताया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!