सेवा भारती का नट बस्ती में रक्षाबंधन उत्सव

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कल सायं नट बस्ती चिड़ावा में सेवा भारती ने जिलाध्यक्ष विष्णुकांत अग्रवाल की अध्यक्षता में समरसता दिवस यानी रक्षाबंधन उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संघ के विभाग प्रचार प्रमुख प्रभु दयाल वर्मा ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में समरसता पर अपने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डॉ.अशोक कुमार अरडावतीया ने सुपोषण की जानकारी दी। संचालन जिला मंत्री महेंद्र कुमार सैनी ने किया। कार्यक्रम में जिला सहमंत्री नरेश फोजी, भतेरी नट, कतरनी नट, सुशीला नट, मंजु नट, प्रताप नट आदि ने सहयोग किया। अंत में सभी ने एक दूसरे के रक्षा सुत्र बांधकर मिठाई बांटी गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!