महेश बसावतिया ने प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से की शिष्टाचार भेंट

AYUSH ANTIMA
By -
0
 

जयपुर/झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता व विप्र सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश बसावतिया ने झुन्झुनू जिला प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत से उनके जयपुर आवास पर शिष्टाचार भेंट की। बसावतिया ने मंत्री से विप्र कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन को लेकर चर्चा करने के साथ ही प्रभारी मंत्री से आग्रह किया कि विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष की कमान शेखावाटी अंचल के किसी ऐसे विप्र बंधु को सौंपी जाए, जो विप्र समाज के प्रति समर्पण भाव से काम करें क्योंकि कांग्रेस सरकार में विप्र कल्याण बोर्ड कागजों से ही बाहर नहीं निकल पाया था। अविनाश गहलोत ने इसको लेकर बसावतिया को आश्वस्त किया कि उनकी भावनाओं को मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाया जायेगा। इस अवसर पर उनके साथ सैनी समाज के वरिष्ठ नेता जगदीश सैनी, सुमेर सिंह कड़वासरा, राजेन्द्र सिंह आदि थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!