ट्रैफिक पुलिस कर्मियों एवं सफ़ाई कर्मियों के साथ मनाया रक्षाबंधन पर्व

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी 08 से 10 अगस्त 2025 तक पूरे राजस्थान भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रक्षाबंधन पर्व जनसहभागिता, संगठनात्मक सहभागिता एवं 
सामाजिक समर्पण के साथ मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम के जिला संयोजक सरजीत चौधरी एवं नगर मण्डल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों एवं सफाई कर्मियों को राखी बांधकर मिठाई खिलाई और सम्मान किया। कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक रवि गुप्ता ने सभी कार्मिको को राखी बांधने के बाद उपहार भेंट किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के मंडावा मोड़, पीरू सिह सर्किल एसएस, गुढ़ा मोड़, गांधी चौक में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ यातायात थाना व पुलिस थाना कोतवाली में यातायात थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी एवं कोतवाल हरजिंदर सिंह सहित सभी पुलिसकर्मी तथा गांधी चौक में सफाई कर्मियों को भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर राखी बाँधी और मिठाइयाँ वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री रवि लांबा, विजेंद्र हतवाल, शंभु नेहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा ज़िलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, नगर अध्यक्ष खलील सिलावट, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सावित्री सैनी, श्रीमती सुधा पंवार, ममता शर्मा, मंजू चौहान, द्रौपदी गर्वा, महेश जीनगर, अरुण कसवा, विनोद चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!