झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्थानीय समाजसेवी संस्था झुंझुनू नागरिक मंच के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष डॉ.संजय कटेवा का जन्मदिवस बेसहारा गायो व नदियों को हरी सब्जी, हरा चारा खिलाकर, पक्षियों को दाना डालकर व उनके पीने के पानी के परिंडे लगाकर सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। झुन्झुनू नागरिक मंच के संयोजक उमाशंकर महमिया ने बताया कि डॉ.कटेवा शेखावाटी क्षेत्र के जाने माने सर्जन व वरिष्ठ दंत चिकित्सक है। डॉ.कटेवा ने चिकित्सा को व्यवसाय के रुप में अंगीकार न करके समाजसेवा व नर सेवा नारायण सेवा के भाव से अंगीकार किया। सामाजिक सरोकार के पर्याय डॉ.कटेवा पर्यावरण प्रेमी व युवाओं में बढ़ते नशे को लेकर जागरुकता पैदा करने के साथ ही पर्यावरण सुरक्षा व नशे मुक्ति के लिए कृत संकल्पित है। झुन्झुनू में भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ ही झुंझुनू जिले के विकास के लिए संकल्पित है। झुंझुनू नागरिक मंच के सौजन्य से कच्ची बस्ती व झुग्गी झोपड़ियों में बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना उन्हें किताबें व स्टेशनरी उपलब्ध करवाना व त्योहार पर जाकर उनके साथ मिठाई, पटाखे व राशन सामग्री भे़टकर खुशियां बांटते हैं। उनका अभिनंदन व सम्मान समारोह झुंझुनू नागरिक मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.उमेश केडिया की अध्यक्षता में साफा, माला, दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंटकर किया गया। इस अवसर पर डॉ.वीरेंद्र झाझडींया, डॉ.रजनेश माथुर, डॉ.निशांत पुरोहित, डॉ.पिएल काजला, डॉ.शीशराम डुडी, डॉ.मोतीलाल गिल, बचपन हॉस्पिटल के डायरेक्टर रवि शर्मा, अख्तर अली गहलोत, अनिल जांगिड़, पूर्व सभापति खालिद हुसैन, अब्बास अली, बाबू भाई, देवेंद्र खत्री, दिलीप हंसासरिया, मनोहर धूपिया, प्रकाश सुरोलिया डब्ल्यू, मंडावा से पवन टेलर, एसआई मुलायम सिंह, विजय गोपाल मोटासरा, लालचंद आदि काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
झुंझुनू नागरिक मंच में सामाजिक सरोकार के पर्याय डॉ.कटेवा का मनाया जन्मदिन दिवस
By -
August 08, 2025
0
Tags: