श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): श्रीकोलायत के कपिल सरोवर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। SDRF की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद शव को सरोवर से बाहर निकाला। बीकानेर ज़िले के धार्मिक स्थल कोलायत स्थित कपिल सरोवर में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गोविंदगढ़ निवासी युवक रिंकू पुत्र सोनू बिदावत सरोवर में नहा रहा था। यह युवक अपने दोस्तों के साथ रामदेवरा जा रहा था। इसी दौरान घाट नंबर 4 पर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना मिलते ही मौके पर SDRF की टीम व कोलायत पुलिस पहुँची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को सरोवर से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद सरोवर क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, और पुलिस ने परिजनों कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
3/related/default