श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी का 10 खिलाड़ियों का दल 29 से 31 अगस्त को ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में होने वाली 14वीं जूनियर और सब जूनियर पैरा एथलेटिक्स नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुआ है। इसमें 3 बालिकाएं और 7 बालक खिलाड़ी शामिल है। कोच रामावतार सैन ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों की टीम को धर्मशाला खेल ग्राउंड कोलायत से पंजाब नेशनल बैंक कोलायत के शाखा प्रबंधक अनुराग शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ग्वालियर के लिए रवाना किया। अनुराग शर्मा ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को नेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करके ज्यादा से ज्यादा मेडल जीतने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जगदीश खत्री, दुर्गपाल सिंह राजवी, किशोर पुरोहित, जागृति राठौड़, खिंयाराम सैन, साधना देवी, अमित भोजक, अधिवक्ता अरुण राठौड़, सुनील सैनी, दाऊ दयाल पंचारिया, लालाराम थालोड़, मूलचंद सेन, श्री किशन बिश्नोई आदि लोगों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
3/related/default