विधि छात्र व छात्राओं ने कानून संबंधी ली जानकारी

AYUSH ANTIMA
By -
0



श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के विधि छात्र एवं छात्राओं ने न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीकोलायत एवं ग्राम न्यायालय, श्रीकोलायत का शैक्षिक भ्रमण किया और न्यायालय की कार्यवाही देखी। इस दौरान कानून की बारीकियों को समझा और संचालित हो रहे दोनों न्यायालयों की कार्यवाही का अवलोकन किया। न्यायालय व विधिक सेवा समिति के काम करने के तरीके को देखा और वहां मौजूद लोगों से कामकाज के अनुभव ग्रहण किए। महाविद्यालय से आये अध्यापकों ने छात्रों को न्यायालय में अनुशासन से परिचित कराया। शैक्षिक भ्रमण में कुल 35 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पारूल पारीक सिविल न्यायाधीश व निखिल गोयल न्यायाधिकारी द्वारा उपस्थित विद्यार्थीगणों को न्यायालय द्वारा किए जाने वाले कार्यों व प्रकरणों के बारे में भी जानकारी दी गई, साथ ही अपने अनुभवों को भी विद्यार्थियों से साझा किया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र बेनीवाल द्वारा विद्यार्थीगणों को एक अधिवक्ता द्वारा किए जाने वाले कार्यों से अवगत करवाया गया और साथ ही विद्यार्थीयों को बताया गया कि एक विधि विषय के विद्यार्थी को किताबी ज्ञान से भी ज्यादा व्यावहारिक ज्ञान का होना आवश्यक होता है, जिसके आधार पर ही हम सही की मदद करके उसे न्याय दिला सकते है। उक्त कार्यक्रम में सहायक अभियोजन अधिकारी ज्योत्सना व्यास, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र बेनीवाल, हंसराज डेलू, पैनल अधिवक्ता अरूण राठौड व आनन्द पुरोहित उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!