श्रीकोलायत/बीकानेर (राहुल सेवग): गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को कोलायत के चमत्कारी गणेश मंदिर में विशेष साज सजावट की गई। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओ की भीड़ दर्शन के लिए उमड़ी। साथ ही संजय पुरोहित ने बताया कि मन्दिर में देर रात से साज सजावट का कार्य स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर किया। संजय पुरोहित ने बताया कि मन्दिर में महाआरती का आयोजन किया गया। फिर प्रसादी का वितरण किया गया, प्रसाद में लड्डू व पंचामृत का वितरण किया गया। साथ ही केक काटकर गणेश चतुर्थी पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दाऊदयाल पंचारिया, विजय सिंह, राजेश रंगा, संजय पुरोहित, ओमप्रकाश परीक, प्रकाश, उगम सिँह, डूगर सिँह, नेमूसिंह, प्रभु मुंदड़ा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा अर्चना: कोलायत के चमत्कारी गणेश मंदिर में भक्तों का जमावड़ा
By -
August 27, 2025
0
Tags: