आयुष अंतिमा की खबर का हुआ असर

AYUSH ANTIMA
By -
0



शाहपुरा/जयपुर (ओम प्रकाश टेलर): शाहपुरा के पास गांव जाजै कलां में वार्ड नंबर 3 में कई सालों से पानी नहीं जा रहा था। वार्ड पंच ने बार बार जलदाय विभाग शिकायत भी की थी और इस समस्या के बारे में अवगत भी करवाया था। उक्त खबर आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) में भी प्रकाशित हुई थी, खबर को पढ़ने के बाद उच्च अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लिया, जिससे जलदाय विभाग के अधिकारी दयाराम चौधरी ने तुरन्त एक्शन लेकर पानी की पाईप लाईन डलवाई और वार्ड नं 3 में पानी की सप्लाई शुरु कराई। वार्ड पंच की सफलता रंग लाई। वार्ड पंच ने आयुष अंतिमा का आभार व्यक्त किया। प्रयासरत लोगो में वार्ड पंच महेन्द्र राणा, पवन प्रजापत, ओमप्रकाश, राधेश्याम कुमार, रवि सैन, कमल सैन, मनोज सैन, गोविंद सैन, राजु कुमार, गोपाल प्रजापत, शंकर लाल, गोविंद कुमार, मोहन सैन, सीताराम कुमार आदि लोगो की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!