जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राजस्थान युवा यादव महासभा की राजस्थान इकाई ने एक अनोखी पहल की है। इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मदन यादव ने बताया कि 15 अगस्त को राजस्थान यादव महासभा के अध्यक्ष डॉ.करण सिंह यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष महेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ.हर सहाय यादव तथा अखिल भारतीय यादव महासभा के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश कुमार यादव की उपस्थिति में एक पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें आगामी 05 अप्रेल को होने जा रही उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओ के लिये श्री कृष्ण छात्रावास जयपुर में कार्य समिति की सहमति से छात्रावास में रहने की स्वीकृति के बारे में बताया गया। समाज के युवा, जो उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, उनको 2 हजार रुपये रहने का शुल्क एवं करीब 2500 रुपये खाने का खर्चा देना होगा, पाठ्य पुस्तक महासभा वहन करेगी। सिर्फ बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों का खर्चा महासभा वहन करेगी। इसके अलावा छात्रावास के विषय विशेषज्ञ की क्लास की व्यवस्था महासभा करेगी। नवंबर के बाद प्रत्येक 15 दिवस में टेस्ट आयोजित करवाया जायेगा, जिससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा का माहौल बने।
आगामी 5 अप्रैल 2026 को होने वाली उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निम्नलिखित पुस्तकें प्रत्येक छात्र/छात्राओं को राजस्थान यादव युवा महासभा की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।
*सामान्य ज्ञान की पुस्तक*
* भारत एवं विश्व का भूगोल।
* राजस्थान की राज व्यवस्था।
* राजस्थान का भूगोल।
* प्राचीन भारत का इतिहास।
* मध्यकालीन भारत का इतिहास।
* आधुनिक भारत का इतिहास।
* राजस्थान का इतिहास, संस्कृति, परम्परा एवं विरासत।
* दिशा-राजस्थान इतिहास, कला एवं संस्कृति।
* दिशा-राजस्थान भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं राज व्यवस्था।
*हिन्दी के लिए*
* हिन्दी व्याकरण एवं रचना प्रबोध कक्षा 9 से 12।
* व्यावहारिक सामान्य हिन्दी राघव प्रकाश।
* हिन्दी व्याकरण मिश्रा पब्लिकेशन।
राजस्थान यादव युवा महासभा राजस्थान इकाई के समस्त ज़िलाध्यक्षो को उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी हेतु निम्न कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
* अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक स्नातक बच्चे एवं बच्चियों के ओबीसी जाति प्रमाण पत्र बनवाया जाए।
* अधिक से अधिक उनके फार्म भरवाए जावे।
* जिन छात्र एवं छात्राओं के फार्म भरवाये, उनके लिए पाठ्यक्रम की पुस्तकों का किट राजस्थान यादव युवा महासभा के अध्यक्ष मदन यादव से ज़िलाध्यक्ष/ तहसील अध्यक्ष प्राप्त कर बच्चों को भिजवाये।