निर्भया स्क्वायड महिला सुरक्षा टीम द्वारा भट्टा बस्ती में जन जागरण अभियान

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: निर्भया स्क्वायड महिला सुरक्षा टीम द्वारा राजीव आवास योजना भट्टा बस्ती, शास्त्री नगर में जन जागरण अभियान की शुरुआत श्रीमती संतोष चौधरी हेड कांस्टेबल की टीम द्वारा क्वार्टर में रहने वाली सभी जातियों की महिलाओं और बालिकाओं को जागृत करने का अभियान चलाया गया। जिसमें महिलाओं और स्कूल जाने वाली बालिकाओं को समझाया गया कि सड़क पर चलते हुए, स्कूल जाते हुए, बस में सफर करते हुए, किसी भी आदमी द्वारा गंदी हरकत की जाती है तो तुरंत 100 नंबर, 112 नंबर, 1080 नंबर और अन्य इन चार नंबरों पर सूचना दी जावे। दी जाने वाली सूचना पुलिस द्वारा पहचान गुप्त रखी जाएगी। इस टीम में कांस्टेबल निशा, भाग्यलक्ष्मी, निशा रानी, पूजा चौधरी, भट्ठा बस्ती थाना का भी सहयोग रहा है। इस टीम में स्थानीय सहयोग करने में सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र मंडावरा, तबस्सुम बानो, मुस्कान, नसरीन, चंदा, नीतू शर्मा, सिमरन बानो सहित काफी महिलाओं ने अपना योगदान दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!