विराट नगर (ओम प्रकाश शर्मा): पुलिस थाना क्षेत्र में कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई विराट नगर पुलिस थाने के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विराट नगर पुलिस थाने का निरीक्षण किया, जहां पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। थानाधिकारी सोहन लाल व मैड पुलिस चौकी इंचार्ज कश्मीर सिंह ने एसपी विश्नोई का स्वागत पौधा भेंटकर किया। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक साफा व माला पहनाकर उनका स्वागत किया।निरीक्षण के दौरान एसपी विश्नोई ने रिकॉर्ड रूम, मैस और हवालात की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और थाने में पारदर्शिता व बेहतर प्रबंधन के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित प्रकरणों की शीघ्रता से निस्तारण करने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए थानाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाने के पुलिस जवान व अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई ने किया विराट नगर थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में पारदर्शिता के दिए निर्देश
By -
August 06, 2025
0
Tags: