राधा अष्टमी पर श्री राधा दामोदर मंदिर में हुए कई धार्मिक आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रविवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में राधा अष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। राधा अष्टमी पर कुमोदनी कुंड पर स्थित श्री राधा दामोदर मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन संपन्न हुए। श्री राधा अष्टमी के उपलक्ष में मंदिर पुजारी लक्ष्मी नारायण ने श्रीराधा दामोदर जी का पंचामृत से अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर में भजन सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें महिला श्रद्धालुओं ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। भजनों पर महिलाओं ने नृत्य भी किया। इसके बाद आरती कर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर पंडित श्री लक्ष्मी नारायण, विनोद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा व श्याम सुंदर पंडा सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी प्रकार श्याम मंदिर, कृषि मंडी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर व मालियों का मोहल्ला स्थित श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी राधा अष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!