जांगिड़ ब्राह्मण समाज की बैठक में लिए कई प्रस्ताव, समाज विकास पर की चर्चा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): रविवार को भगवान विश्वकर्मा मंदिर पर तहसील सभा एवं विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में तहसील अध्यक्ष नारायण लाल जांगिड़ की अध्यक्षता में जांगिड़ ब्राह्मण समाज की साधारण बैठक आयोजित हुई। विकास समिति सचिव मनीष जांगिड़ ने बताया कि बैठक में हनुमान जी मंदिर की परिक्रमा बनवाना, मंदिर के पास वाली जमीन पर नक्शा बनवाकर बाथरूम बनवाना व आगामी नवरात्रा में छात्रावास का लोकार्पण करवाने सहित समाज उत्थान के कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बद्रीलाल जांगिड़, विकास समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद जांगिड़, जिला प्रभारी मनोज जांगिड़, सम्मेलन अध्यक्ष महेंद्र जांगिड़, कोषाध्यक्ष सुरेश जांगिड़, उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद जांगिड़, दिनेश जांगिड़, शंभू दयाल जांगिड़, कैलाश जांगिड़, शंकर लाल जांगिड़, राम केदार जांगिड़, बाबूलाल जांगिड़, कनु जांगिड़, बिट्टू जांगिड़ व पंडित हनुमान प्रसाद शर्मा सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!