जीवन में लक्ष्य लेकर बढे आगे: मृत्युंजय मिश्रा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): पूर्व छात्र संस्था द्वारा संचालित रानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में नवागंतुक छात्राओं के लिए अभिनंदन समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा एवं संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, सचिव बलराम कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार टोडवाल, संयुक्त सचिव हनुमान सहाय पारीक, प्रचार सचिव मोहम्मद इश्तियाक एवं प्राचार्य डॉ.रेनू अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम हर्षिता सैनी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर मिस फ्रेशर के लिए केट वाक के तीन राउंड किए गए। जिसमें मिस फ्रेशर आशा गुर्जर रही। अतिथियों ने उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया। फर्स्ट रनर अप कुमकुम जांगिड़ एवं सेकंड रनर अप सीटू कुमारी शर्मा रही। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा लघु नाटिका, एकल नृत्य व सामूहिक नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ छात्रा का प्रथम पुरस्कार कल्पना लालावत को मिला। पुरस्कार के रूप में 11 हजार की राशि एवं स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार अर्पणा शर्मा को मिला, जिसे 7 हजार 100 रूपए की राशि, स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किया गया। इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार प्रियंका मीणा को मिला, जिसे 5 हजार 100 रूपए की राशि एवं स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सेमेस्टर प्रणाली में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 500 का नकद पुरस्कार दिया गया। जिसमें बीए प्रथम सेमेस्टर की साथ-साथ छात्राएं एवं बीए तृतीय सेमेस्टर की 24 छात्राओं को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि मृत्यंजय मिश्रा ने कहा कि मन में किसी भी प्रकार का भय नहीं रखना चाहिए। हमें जीवन का लक्ष्य उसे ही चुनना चाहिए जो हमें अच्छा लगता है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियमित व निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो तब तक कठिन परिश्रम करना चाहिए। कार्यक्रम में संस्था के बन्नालाल जाट, उप प्राचार्य दीपेंद्र सिंह, रोहन पारीक, गोविंद गौतम, अनीश खान अब्दुल गनी, कोमल स्वामी, कविता वर्मा, अश्वनी लक्षकार व कैलाशचंद विजय सहित कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!