जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): कंस्टीट्यूशन क्लब, जयपुर में हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य जयपुर जिला अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वासुदेव देवनानी, विधानसभा अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने नरेंद्र सिंह रावत, निदेशक रावत एजुकेशनल ग्रुप को हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स जयपुर जिला उपाध्यक्ष (Vice Chairman) पद की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि एवं गणमान्यजन के रूप में पवन अरोड़ा, सुनील चौधरी, राजू ढाका (RPS), रजत चौहान (RPS) तथा डॉ.संगीता शर्मा उपस्थित रहे। अधिवेशन में स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से युवा शक्ति में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को और सशक्त बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक, अक्षेंद्र वेलफेयर सोसायटी के सचिव एवम हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के नव चयनित वाइस चेयरमैन नरेंद्र सिंह रावत ने इस अवसर पर कहा कि – “यह पद केवल सम्मान नहीं बल्कि एक संकल्प है कि स्काउट्स एंड गाइड्स के माध्यम से युवाओं को सेवा और राष्ट्र निर्माण के पथ पर आगे बढ़ाया जाए।” रावत इससे पूर्व भी मॉरीशस के राष्ट्रपति पृथ्वीराज सिंह रूपन द्वारा एजुकेशनल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित हो चुके है। इसके साथ ही इन्हें अंतरराष्ट्रीय एवम राष्ट्रीय स्तर पर
300 से अधिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।