नेपाल राष्ट्र के बौध धर्म गुरू को मिला पहला जगतगुरू का सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0


काठमाण्डौ/नेपाल (श्रीराम इंदौरिया): अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के बोर्ड सलाहकर समिति के प्रमुख बौध धर्म गुरू लामा घ्याछो रिम्पोछे महाराज को वद्वावन की पवित्र भुमि पर सनातन संस्कृति को वैश्विक मंच के माध्यम से बढाने पर नेपाल हिन्दु राष्ट्र में पहली बार किसी बौध गुरू को जगतगुरू का सम्मान मिला है। अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के मुख्य सलाहकार डॉ.कुलदीप प्रसाद शर्मा एडवोकेट ईस्ट-वेस्ट फर्म नेपाल ने बताया की अन्तर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सप्त ऋषि पीठाधीश्वर जगत गुरू श्री सच्चिदानन्द बालप्रभु जी महाराज द्वारा नेपाल के बौध धर्म का प्रचार प्रसार करने वाले गुरू लामा घ्योछो रिम्पोछे महाराज का हदय परिवर्तन कर भारत की सनातन परम्परा व संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए गुरू लामा घ्याछो रिम्पोछे महाराज को नेपाल राष्ट्र में अन्तर्राष्ट्रीय सप्त ऋषि अखाड़ा का पहला जगतगुरू का सम्मान प्रदान किया गया। वृन्दावन भारत में हुऐ कार्यक्रम में साधु सन्तो द्वारा मंत्रोचार कर जगतगुरू का पट्टा अभिषेक किया गया। जगतगुरू का सम्मान मिलने पर नेपाल राष्ट्र के राजनेताओ, उद्योपति, समाज सेवको ने गुरू लामा महाराज को बधाईयॉ प्रेषित की नेपाल राष्ट्र के आगमन करने पर विभिन्न राज्य सरकारो व नेपाल सरकार के प्रतिनिधियो द्वारा श्री श्री 1008 जगत गुरू लामा घ्याछो रिम्पोछे महाराज का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जायेगा। अर्न्तराष्ट्रीय समरसता मंच के 3 करोड़ 25 लाख सदस्यो द्वारा महाराज श्री को जगतगुरू का सम्मान मिलने पर सोशल मिडिया के माध्यम से बधाईयॉ प्रेषित की गई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!