राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया नमन, खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को संस्थान में तीन दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती की स्मृति में किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र की शुरुआत धन्वंतरि वंदना और कुलगीत के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कमांडेंट, सीआरपीएफ मनमोहन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.संजीव शर्मा ने की। समारोह में संयुक्त निदेशक प्रशासन जेपी शर्मा, खेल समिति अध्यक्ष प्रो.संजय अग्रवाल ओर खेल समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। उद्घाटन संबोधन में कुलपति प्रो.शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, बल्कि मानसिक अनुशासन के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। मुख्य अतिथि मनमोहन सिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए युवाओं से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने मेजर ध्यानचंद को भारतीय खेल जगत का प्रेरणास्रोत बताया। तीन दिवसीय आयोजन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!