एसकेआईटी कैंपस में राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्साहपूर्वक आयोजित हुआ खेल समारोह

AYUSH ANTIMA
By -
0



जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर UHV (Universal Human Values) समिति द्वारा एक विशेष खेल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीम वर्क और अनुशासन को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर नींबू दौड़, ग्रुप दौड़, बाल गेम, खो खो, पुश अप, रस्सी खींच, बास्केट बॉल जैसी अनेक खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिताओं के समापन पर विजेताओं को ट्रॉफियाँ और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में डॉ.निधि शर्मा, डॉ.अमित झालानी, महेन्द्र बेनीवाल, जगदीश चौधरी एवं सुश्री अमृता उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में बताया और उन्हें नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। परिणीता शर्मा, राहुल स्वामी एवं लक्ष्य ने स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। आयोजन में विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी सक्रिय सहभागिता दिखाई, जिससे यह आयोजन सफल और यादगार बन गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!