पुजारी सेवक महासंघ (रजि) का आगामी सम्मेलन सालासर धाम में

AYUSH ANTIMA
By -
0

सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): आगामी 11 अगस्त, सोमवार को मानसिंहका धर्मशाला के पास सालासर धाम में पुजारी सेवक महासंघ (रजि) का शेखावाटी संभागीय स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए सम्मेलन प्रभारी व महासंघ के सीकर जिलाध्यक्ष शंकरलाल शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में शेखावाटी क्षेत्र सहित अन्य जिलों के पुजारीगण, प्रमुख पीठाधीश, संत महंत भाग लेंगे।
इस सम्मेलन के आयोजनकर्ता श्री सालासर धाम बालाजी मंदिर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक महावीर प्रसाद पुजारी व लक्ष्मी नारायण पुजारी होंगे। सम्मेलन में मंदिरों और पुजारियों की समस्याओं पर मंथन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर झुंझुनूं के समन्वयक महेश बसावतिया ने बताया कि मंदिर माफी की जमीन को माफिया से मुक्त करवाना, पुजारियों की जान माल की रक्षा हेतु पुजारी प्रोटेक्शन बिल, पुजारी कल्याण बोर्ड का गठन, पुजारियों को जमीन की खातेदारी दिलवाना, मंदिर पुजारियों को भगवान की पूजा अर्चना हेतु हर महीने आर्थिक अनुदान देना आदि मांगों पर विचार कर आम सहमति से मांग पत्र तैयार कर सरकार को सौंपा जायेगा। राजस्थान के प्रत्येक गांव में भगवान ठाकुर जी सहित लोकदेवताओं के लगभग पचास हजार मंदिर है, जिसमें सभी समाजों के पुजारीगण भगवान की सेवा पूजा करते है, सभी मंदिरों की ओर पुजारियों की अनेक प्रकार की मांगो को लेकर यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। पुजारी ही सनातन धर्म का संवाहक है, सम्मेलन पुजारी सेवक महासंघ (रजि) के बैनर तले आयोजित करवाया जा रहा है। इस सम्मेलन में विचार व मंथन के बाद जो प्रस्ताव सामने आयेगा, उसको सरकार के समक्ष लाया जायेगा। इस सम्मेलन के प्रभारी ओर सीकर जिला अध्यक्ष शंकर लाल शर्मा, प्रदेश महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा व आयोजन समिति के अध्यक्ष सालासर धाम के पुजारी सत्य प्रकाश व संरक्षक यशोदानंदन, सहसंरक्षक मनोज पुजारी को नियुक्त किया है व सीकर जिलाध्यक्ष प्रांतीय प्रमुख रतन लाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा आदि सम्मेलन में शामिल रहेंगे। इनके निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!