मलसीसर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बृजेश ज्योति उपाध्याय (IPS), पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनू के निर्देशानुसार व देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला झुन्झुनू के मार्गदर्शन में हरिसिंह धायल (आरपीएस), वृताधिकारी वृत झुन्झुनू ग्रामीण के सुपरविजन में सुखदेव सिंह उनि.थानाधिकारी पुलिस थाना मलसीसर द्वारा 06 अगस्त को नेहरु चिल्ड्रन एकेडमी मलसीसर में छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध और पोक्सो (POCSO) अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने हेतु एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में थानाधिकारी ने बालकों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग, सोशल मीडिया पर सतर्कता, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और इंटरनेट पर होने वाले अपराधों के प्रति सजग रहने की जानकारी दी, साथ ही पॉक्सो अधिनियम (बाल यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम) के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया गया ताकि बच्चे अपने अधिकारों को समझ सकें और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना होने पर सही समय पर उचित कार्रवाई कर सकें।
मलसीसर में साईबर अपराध एवं पोक्सो अधिनियम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
By -
August 06, 2025
0
Tags: