झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री भाद्रपद अमावस्या के शुभ अवसर पर 23 अगस्त 2025, शनिवार को सुबह 10.30 बजे से विशाल भण्डारा का आयोजन सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं के तत्वाधान में श्री बसंतलाल सत्यनारायण जालान परिवार मुम्बई व अहमदाबाद के सौजन्य से किया गया। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक आशिष तुलस्यान ने बताया कि विशाल भण्डारा का आयोजन राणी सती रोड चुणा चौक से बगड की और से जाने वाली रोड पर लगाया गया, जिसका शुभारंभ बगड़ दादुद्वारा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्री अर्जुनदास जी महाराज के संत सान्निध्य में झुंझुनूं विधायक राजेन्द्र भाम्बु, जिला प्रमुख व भाजपा जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरि द्वारा मां भगवती श्री राणी सती जी दादी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ दुपट्टा, साॅफा एवं शाल ओढ़ाकर किया गया। कार्यक्रम कुशल कुशल संचालन डॉ.डी.एन.तुलस्यान ने किया।
विदित है कि भण्डारा स्थल सेठ श्री धर्मदास तुलस्यान चैरिटेबल ट्रस्ट झुंझुनूं द्वारा संचालित तुलस्यान बंसल सेवा सदन से लगता हुआ है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रस्ट के तुलस्यान परिवार सहित अन्यजन का सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।