मुनिसुव्रतनाथ प्रभु का 1008 मंत्रों से किया कलशाभिषेक

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री दिगम्बर जैन बिचला मंदिर के तत्वावधान श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का 1008 मंत्रों द्वारा महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि भाद्रपद मास व शनि अमावस्या का दिव्य संयोग पर जिनोदय युवा संघ के पदाधिकारियों ने भगवान मुनिसुब्रतनाथ की वृहद शांतिधारा एवं 1008 कलशों से मस्तकाभिषेक करके पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि जैन धर्म में पर्युषण पर्व आत्मकल्याण का विशेष काल है। इस समय में किया गया अभिषेक और शांतिधारा साधक को आदि-व्याधि, रोग-शोक भय-पीड़ा का विनाश कर अपार पुण्य सौभाग्य, शांति, आध्यात्मिक उन्नति प्रदान करता है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!