'संडेज ऑन साईकिल' अभियान का शुभारम्भ होगा आज़

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत फिट इंडिया मिशन द्वारा 24 अगस्त 2025 को 'संडेज ऑन साईकिल' अभियान का एक विशेष राष्ट्रव्यापी संस्करण आयोजित किया जा रहा है। झुंझुनूं जिले में पहली बार इस 'संडेज ऑन साईकिल 'अभियान का आयोजन जिला पुलिस प्रशासन झुंझुनूं एवं भारतीय खेल प्राधिकरण स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) से अनुबंधित झुंझुनूं एकेडमी विज़्डम सिटी व झुंझुनूं प्रगति संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत ये प्रस्तावित साइकिल रैली पुलिस लाईन झुंझुनूं से शहीद स्मारक झुंझुनूं तक आयोजित की जाएगी। झुंझुनूं पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय इस अभियान के मुख्य अतिथि होंगे। जानकारी देते हुए डॉ.दिलीप मोदी ने बताया कि 'संडेज ऑन साईकिल 'अभियान, माननीय खेल और युवा मामलों के मंत्री द्वारा 17 दिसंबर 2024 को शुरू किए गए 'फिट इंडिया मूवमेंट' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसका मुख्य उद्देश्य फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना है। इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन में अब तक 35,500 से अधिक स्थानों पर 7 लाख से अधिक साइकिलिंग के प्रति उत्साही लोग शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि प्रातः 6.30 बजे से 7.00 बजे तक पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड में पतंजलि योग गुरु पवन सैनी के सान्निध्य में पुलिस के जवान एवं शहर के गण मान्य लोगो का सामूहिक योग सेशन होगा, इसके पश्चात् मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक हरी झण्डी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना करेंगे। जिसमें सभी पुलिस अधिकारी, कार्मिक, झुंझूनं शहर के सभी प्रतिष्ठित डॉक्टर, स्कूल एवं कॉलेज के छात्र-छात्राएं, एनसीसी व स्काउट के सदस्य, आमजन, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी तथा अन्य सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!