डुलानिया राजकीय विद्यालय को भामाशाहों ने दिए साउंड सिस्टम और 250 विद्यार्थियों को टाई-बेल्ट

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय डुलानिया में शनिवार को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भामाशाहों ने विद्यालय परिवार को कीमती भेंट दी। संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि बेडवाल अस्पताल पिलानी के स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ एवं अस्पताल निदेशक डॉ.रमा बेडवाल, डॉ.वरुण बेडवाल, विकास सिंहमार और समाजसेवी जयमल सिरोवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बेडवाल अस्पताल की ओर से विद्यालय को प्रार्थना सभा हेतु चौदह हजार रुपए की लागत का साउंड सिस्टम भेंट किया गया। वहीं समाजसेवी जयमल सिरोवा ने विद्यालय के सभी 250 विद्यार्थियों के लिए टाई, बेल्ट और स्कूल बैज (लोगो) प्रदान किए। इस उपहार को पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। अतिथियों ने कहा कि विद्यालय परिवार के लिए जब भी आवश्यकता होगी, वे हमेशा सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। संस्था प्रधान ने बताया कि पूर्व में ग्राम पंचायत डुलानिया भी विद्यालय विकास के लिए ढाई लाख रुपए दे चुकी है, जिससे विद्यालय में बड़े बदलाव संभव हुए हैं। इस अवसर पर दिनेश कुमार पूनिया, विनिता, सुनिता चौधरी, रेशमी जांगिड़, नरेंद्र सिंह, मणी नेहरा, इंदुबाला, ज्योति भरतवाल, महेश कुमार, नवीन कुमार, शशि प्रकाश सोंकरिया, पूजा, रक्षा, मोनिका, पूनम, संगीता, पूजा बेसिक कंप्यूटर, पूनम कुमारी सहित पूरा विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने सभी भामाशाहों और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!