राजस्थान सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए आंगनबाड़ी बहनों का किया सम्मान, जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री वर्चुअली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए

AYUSH ANTIMA
By -
0


अलवर (मनीष अरोड़ा): राज्य सरकार के निर्देशानुसार बहनों की सुरक्षा, सम्मान पर्व अभियान के तहत मंगलवार को प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय आंगनबाड़ी बहन सम्मान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलेभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और पर्यवेक्षक शामिल हुई।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा वर्चुअल माध्यम से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से जुड़े और आंगनबाड़ी बहनों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बहनों की सुरक्षा और सम्मान को सरकार की प्राथमिकता बताया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में डीबीटी के माध्यम से 501 रुपए की प्रोत्साहन राशि भेजी गई। साथ ही उन्हें छतरी भी भेंट की गई, जो उनके कार्य के दौरान मौसम से सुरक्षा के लिए है। पूर्व विधायक बनवारी लाल सिंघल, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक जय राम जाटव, अलवर जिला कलेक्टर डाक्टर अर्तिका शुक्ला सहित जिले के सभी आलाअधिकारी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी महिलाओं ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों को राखी बांधी। भाजपा नेताओं और अधिकारियों ने आंगनबाड़ी महिलाओं को मोदी का छाता और मिठाई का डब्बा दिया।
बहरहाल, राजस्थान सरकार की इस अच्छी पहल के चलते न केवल आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रोत्साहन बढ़गा वहीं भविष्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी और लगन और मेहनत से कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!