बिरला स्कूल पिलानी में अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0



पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी में बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी के तत्वावधान में आयोजित द्वि-दिवसीय (21-22 अगस्त) अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता में बिरला स्कूल पिलानी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 7 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर पुन: अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की। इस प्रतियोगिता के मुख्यातिथि बिरला शिक्षण संस्थान के निदेशक एवीएसएम रिटायर्ड मेजर जनरल एसएस नायर ने कार्यक्रम की गरिमा को उपस्थित रहकर बढ़ाया। कार्यक्रम में तकनीकी, कला प्रशिक्षण केंद्र के संग्रहाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह और कानूनी सलाहकार कपिल शर्मा भी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह और बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी की प्राचार्या सुश्री काजल मारवाह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी ने विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। बिरला स्कूल पिलानी के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ व कनिष्ठ हेडमास्टर, सभी शिक्षकों और हॉस्टल स्टाफ ने तैराकों को बधाई दी और कोच लाल साहब सिंह व सपोर्ट टीम की मेहनत को सराहा, जिनके निरंतर प्रयासों से विद्यालय में आयोजित द्वि-दिवसीय अंतर्विद्यालयी बीईटी बालक तैराकी प्रतियोगिता में यह सफलता संभव हो पाई।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!