भाजपा नेता दहिया ने ग्राम बागपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र का किया शिलान्यास

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): पिलानी विधानसभा क्षेत्र के मंड्रेला नगर पालिका के गांव बागपुरा में भाजपा युवा नेता राजेश दहिया ने उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। दहिया ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान बताया कि गांव बागपुरा में 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र के नवीन भवन निर्माण हेतु विधिवत तरीके से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया है। उक्त नए बनाए जा रहे उप स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को सवास्थ्य संबंधी सुविधाये मिल सकेंगी। ग्रामवासियों ने उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात दिए जाने पर दहिया का आभार व्यक्त कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, मंड्रेला नगर पालिका चेयरमैन कुलदीप शेखावत, रमाकांत शर्मा, संदीप खरीटा, कजोङाराम मेघवाल, मुंसीलाल मेघवाल, अमर सिंह खरिठा, ओमप्रकाश भेडा, जसवंत भेड़ा, सहीराम भेड़ा, अमिलाल, गौरूराम खरीठा, कैलाश भेड़ा, राजकुमार, अरविंद भास्कर, रौनक, राकेश, प्रवीण, बनवारी लुहार, मकसूद, कुलदीप डांगी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!