बिरला स्कूल पिलानी में छात्र-परिषद का निर्वाचन एवं पद-अलंकरण समारोह का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बिरला स्कूल पिलानी अपनी प्रयोगधर्मिता के लिए शिक्षा के क्षेत्र में प्रसिद्ध है। छात्र हित में यह विद्यालय नित्य नए प्रयोग करता रहता है। आज के छात्र, कल समाज एवं देश के कर्णधार होंगे। उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाने एवं देश के संविधान में प्रयुक्त शासन व्यवस्था की प्रक्रिया से परिचित करवाने के लिए छात्र परिषद का निर्वाचन किया गया। छात्र-परिषद के सदस्यों का निर्वाचन उनकी शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी एवं उपलब्धि, विद्यालय में अनुशासित व्यवहार, अंग्रेजी एवं हिंदी भाषा में विचार अभिव्यक्ति का कौशल आदि मानदंडों के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया गया। विद्यालय में आयोजित पद-अलंकरण समारोह में विद्यालय के हैडबॉय के रूप में आशीष एवं हैडगर्ल के रूप में अनुषा ने अपने छात्र परिषद के सदस्यों के साथ विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था एवं अनुशासन बनाए रखने में सहयोग देने तथा विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने की शपथ ली।स्पोर्ट्स कैप्टन के पद पर प्रिंस,कल्चरल कैप्टन के पद पर गौरांश शर्मा तथा लिटरैरी कैप्टन के पद पर सुप्रिया ने शपथ ली।
विद्यालय की छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह विकास धिंधवाल (पुलिस उपाधीक्षक चिड़ावा) के आतिथ्य में किया गया। विद्यालय के प्राचार्य धीरेंद्र सिंह ने छात्र परिषद के निर्वाचित सदस्यों को बधाई दी तथा पद के साथ प्राप्त होने वाले कर्तव्य को निष्ठापूर्वक पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के हैडमास्टर एसपी आनंद (डे विंग सीनियर), हैडमास्टर भूपेन शर्मा (डे विंग जूनियर), एकेडमिक कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक समूह ने निर्वाचित छात्र-परिषद के सदस्यों को बधाई दी।
छात्र-परिषद के सदस्यों द्वारा विद्यालय के छात्र-समूह एवं शिक्षक-गण का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने उन पर विश्वास कर ये जिम्मेदारीयुक्त पद प्रदान किये। वे अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से करेंगे इसका उन्होंने विश्वास दिलाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!