झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भागलपुर बिहार के लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल प्रान्त 322 E के पूर्व प्रांतपाल (2005-2006) लायन कुंज बिहारी झुंझुनूवाला ने अपने झुंझुनू प्रवास के दौरान केजडीवाल भवन झुंझुनूं में लायन्स क्लब झुंझनूं के पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लॉयन श्रवण केजडीवाल से शिष्टाचार भेंट की। झुंझुनूवाला ने केजडीवाल को दुपट्टा ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया। लायन श्रवण केजडीवाल ने झुंझुनूवाला को लायंस क्लब झुंझुनूं की पत्रिका रश्मि पुंज भेंट की। इस अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनूं के तृतीय उपाध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ.डीएन तुलस्यान भी उपस्थित थे। विदित है कि पूर्व प्रांतपाल झुंझुनूवाला का प्रांतपाल के नाते कार्यकाल में स्लोगन- शांति और प्रेम का बंधन था। विदित है कि दादी भक्त कुंज बिहारी झुंझुनूवाला पिछले पचपन वर्ष से लगातार भागलपुर से झुंझुनू श्री राणी सती जी मन्दिर की वार्षिक पूजा के अवसर पर आ रहे हैं।
पूर्व प्रांतपाल कुंज बिहारी झुंझुनूवाला की झुंझुनूं में पूर्व प्रान्तपाल श्रवण केजडीवाल से शिष्टाचार भेंट
By -
August 26, 2025
0
Tags: