प्रीमियर लीग 2025 का समापन समारोह आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0


सीकर (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन श्री फूलचंद मालावत की स्मृति में सांसी युवा समाज द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता के समापन समारोह में पावन सानिध्य लोहार्गल सूर्य मंदिर मठ श्रीमद्जगतगुरु श्री रामानुजाचार्य लोहार्गल पीठाधीश्वर श्री अवधेशाचार्य जी महाराज का रहा। मुख्य अतिथि सीकर के पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष इन्द्र चंद शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, भाजपा उपाध्यक्ष व पार्षद रवि सैनी, भाजपा नगर मंत्री सर्कल मालावत, रिपोर्टर दिलराज, कोमेडियन गणेश सैनी, दिलीप राजस्थानी राहूल थे। कार्यक्रम के समापन समारोह में पूर्व सूचना जनसंपर्क अधिकारी सवाई सिंह मालावत, अमीचंद जयपुर, पूर्व पार्षद नरेश सैन, विशाल बैसवा, बनवारी लाडवा, शेराराम जयपुर, जयपाल भादवा, रोहिताश फतेहपुर, गोविंद मालावत, रतनलाल टिटनवां, विकास मंडावा, सनी मंडावा, सुनील सीकर, अनिल सीकर, अकिल सीकर, नंदू सीकर, राजू नांगल, नरेश नांगल, सुरेश झुंझुनू, सुरेंद्र मंडावा, अनिल मंडावा, मुरारी मंडावा, सीताराम मंडावा, रोहिताश सीकर, सुनील फतेहपुर, रामकिशन जालम, दिलीप रोरु जालम, बीजू जालम, विष्णु सीकर, पप्पू सीकर, बंटी सीकर, कैलाश सिहोट, शंकर भगवान, साहूकार फागलवा, कालू फागलवा, एलजी नांगल मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेश नांगल, अनिल विदावत ने किया। इस कार्यक्रम में लोहार्गल पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य जी महाराज ने दोनों टीमों का हौसला बढ़ाते हुए आशीर्वाद दिया की खेल को खेल की भांति खेलें। खेल खेलने से शरीर मजबूत होता है और दिमाग भी स्वस्थ रहता है खेल से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम सब जिस प्रकार खेल में एक दूसरे से स्नेहपूर्वक खेल को खेलते हैं, इस प्रकार जीवन को भी हम लोग बिना किसी भेदभाव के एक साथ जिए और सभी को खेल से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इसमें करीब 16 टीमों ने भाग लिया। पूरे भारत के अनेक राज्यों से पांच दिवसीय प्रीमियर लीग का प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!