कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी अब पिलानी से दूर नहीं

AYUSH ANTIMA
By -
0


वैसे तो पूरी पिलानी विधानसभा पीने के पानी का गंभीर संकट झेल रही है लेकिन पिलानी में इस समस्या ने विकराल रूप ले लिया था। आयुष अंतिमा (हिन्दी समाचार पत्र) ने अपने लेखों में बार बार जन प्रतिनिधियों को इस समस्या का संज्ञान में लाने का काम किया व इस समस्या का स्थायी समाधान केवल ओर केवल कुंभाराम लिफ्ट परियोजना को पिलानी से जोड़ना था। विदित हो राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के पिलानी आगमन पर भाजपा प्रत्याशी व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया ने मंच से मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से केवल पानी की ही मांग की थी, तत्पश्चात जल संसाधन मंत्री कन्हैया लाल चौधरी को पत्र द्वारा व व्यक्तिगत रूप से मिलकर पिलानी को कुंभाराम लिफ्ट परियोजना से जोड़ने का आग्रह किया। उसी का सार्थक परिणाम था कि स्टेट हाई पावर स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पिलानी शहर को अमृत 2.0 योजना के तहत जोड़ने को लेकर 35.58 करोड़ रूपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई। इसको लेकर चीफ इंजीनियर, जयपुर ने एडिशनल चीफ इंजीनियर, सीकर को पत्र लिखकर तकनीकी स्वीकृति व टेंडर डाक्यूमेंट् भिजवाने के आदेश पारित किए हैं। इस आदेश के आते ही पिलानी विधानसभा की राजनीति में भूचाल आ गया व आनन फानन कांग्रेस के विधायक इसका श्रेय लेने के लिए मैदान में कूद पड़े। वैसे झुंझुनूं जिले में यह आम बात हो गई है कि जो भी जनहित के काम जयपुर से स्वीकृत होते हैं तो उसकी लिस्ट सोशल मिडिया पर डालकर श्रेय लेने की होड़ लग जाती है। पिलानी को इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जोड़ने को लेकर भाजपा प्रत्याशी राजेश दहिया ने एक दिन पूर्व ही एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी व मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का आभार व्यक्त किया कि उनकी मांग व पिलानी शहर के जनमानस की भावनाओं को देखते हुए यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया। आगामी कदम को लेकर इस बात की आशा है कि टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने के साथ ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर युद्ध स्तर से काम हो, इसको लेकर भी जनप्रतिनिधियों को आवाज उठानी होगी, कहीं यह योजना मंथर गति से चलकर फाईलों में ही नहीं उलझी रह जाए। निश्चित रूप से यह परियोजना भाजपा की डबल इंजन सरकार व भाजपा प्रत्याशी के प्रयासों से पिलानी के लिए मील का पत्थर साबित होने के साथ ही इस बात का भी संकेत है कि डबल इंजन सरकार जनभावनाओं व अपने जन प्रतिनिधियों की आवाज सुनने को लेकर कितनी संवेदनशील है और सरकार के इस फैसले को लेकर यही कहा जा सकता है कि पिलानी के लिए कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पीने के लिए पानी अब दूर नहीं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!