हरियालो राजस्थान अभियान के तहत 151 तुलसी के पौधों का किया वितरण

AYUSH ANTIMA
By -
0


पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राउमावि कुतुबपुरा में हरियालो राजस्थान के तहत भाजपा नेता राजेश दहिया ने 151 तुलसी के पेड़ विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को भेंटकर तुलसी के धार्मिक आस्था और वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला। तुलसी के पौधों की व्यवस्था पर्यावरण प्रेमी बीरबल चौहान ने की। विद्यालय की व्याख्याता निर्मला राव ने अपनी बेटी प्रियांशी राव के जन्मोत्सव पर 16000/- की राशि विद्यालय विकास के लिए भेंट की। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास स्वामी, जयसिंह शा.शि., दयाराम बुडानिया, धर्मपाल जांगिड़, जगदीश बारहठ, रामसिंह पावडिया, उम्मेद सिंह, महेंद्र बुडानिया, पृथ्वी सिंह, राजपाल, गोविंद सिंह, नगेंद्र आलमपुरा। पधारे अतिथियों का प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजयेंद्र कुमावत और शिकांत शर्मा ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!