रक्षाबंधन का त्यौहार आज, दिनभर बांधी जाएगी राखी

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): भाई बहन के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन के त्यौंहार को लेकर शुक्रवार को बाजारों में महिलाएं, बालिकाएं व युवतियों की काफी भीड़ रही। राखियों की दुकानों पर जमकर राखियों की बिक्री हुई। वहीं मिठाईयों की दुकानों व फलों के ठेलों पर भी महिलाएं, बालिकाएं व युवतियों की भीड़ दिखाई दी। रक्षाबंधन के त्यौंहार पर बसों में महिला व पुरूषों की काफी भीड़ रही। बाजारों में लोग अपनी बहन-बेटियों को रक्षा बन्धन के त्यौहार पर साडियां भेंट करने के लिए कपडों की दुकानों पर खरीददारी करते हुए दिखाई दिए। खरीददारी के लिए ग्रामीण क्षेत्र से भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे बडा बाजार, चौहट्टी बाजार, जमात, सब्जी मंडी, बिलाला मार्केट, गणगौरी बाजार, पटेल रोड, टोंक रोड व झिलाय रोड सहित सभी बाजारों में रौनक रही। त्यौहार को लेकर बसों की छतों पर भी यात्रियों को जोखिम भरी यात्रा करते हुए देखा गया। रेलवे स्टेशन पर भी दिन भर सैकड़ों यात्रियों की भीड़ लगी रही। ट्रैन के अन्दर भीड़ होने से यात्रियों को भारी समस्या के बीच सफर करना पड़ा। शनिवार को रक्षा बंधन का त्यौहार उत्साह पूर्वक मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के त्यौहार पर बहिनें अपने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना के लिए भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधेगी। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर सुबह से दिनभर रक्षाबंधन 2025 की बधाईयां एवं शुभकामनाएं देने का दौर जारी रहा। शुक्रवार की रात्रि से ही मोबाइलों पर मैसेज, व्हाटस एप, फेसबुक एवं फोन पर एक दूसरे को रक्षा बंधन के त्यौहार की बधाई व शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!