विधायक रामसहाय वर्मा ने गौ माता का किया पूजन

AYUSH ANTIMA
By -
0

निवाई (लालचंद सैनी): श्री दामोदर गौशाला में विधायक रामसहाय वर्मा ने धर्मपत्नी सीता देवी के साथ गौ माता का पूजन कर गौ माता को गुड व हरा चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला पदाधिकारीयो ने गौ माता व स्वामी जी महाराज का जय उद्घोष के साथ विधायक का उत्साह पूर्वक स्वागत किया एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक वर्मा ने गौशाला पदाधिकारीयों को गौशाला के विकास के लिए हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर कैलाशचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र टोडवाल, ओमप्रकाश विजय, रामू अग्रवाल, बद्रीनारायण पारीक व चंद्रप्रकाश खंडेलवाल सहित कई गौ सेवक मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!