स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति द्वारा चेतना रैली का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): स्मार्ट मीटर हटाओ संघर्ष समिति की ओर से 20 अगस्त को घोषित जिले भर के बंद को सफल बनाने के लिए जन चेतना रैली निकाली गई। यह रैली सुल्ताना से शुरू हुई और तहसील स्तर पर पहुंचकर आमजन को बंद की जानकारी दी गई। समिति का कहना है कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डाल रहे हैं और इन्हें तुरंत हटाया जाना चाहिए। रैली का मुख्य उद्देश्य 20 अगस्त को होने वाले जिला बंद के बारे में लोगों को जागरूक करना और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!