जयपुर/झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजस्थान में मंदिर पुजारियों की समस्याओं को लेकर जो संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रांतीय अधिवेशन के जरिये उनकी मांगों को सरकार के संज्ञान में लाने का काम कर रहा है। इसी कड़ी में शेखावाटी संभाग झुंझुनूं के संयोजक महेश बसावतिया ने पुजारियो की समस्याओं को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से भाजपा कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से माफी की भूमि को दबंगों से मुक्त करवाने के साथ ही पुजारियों को मालिकाना हक दिलवाने, मंदिर के पुजारियों की आर्थिक स्थिति के मध्यनजर उनको हर महीने मानदेय देना, पुजारियों की सुरक्षा को लेकर पुजारी प्रोटेक्शन बिल लाना आदि मांगों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा की। महेश बसावतिया ने विप्र कल्याण बोर्ड के पुनर्गठन में हो रही देरी को लेकर विप्र समाज में हो रहे आक्रोश को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष को अवगत करवाया। उन्होंने विप्र कल्याण बोर्ड की बागडोर ऐसे महानुभाव को सौंपने की पूरजोर मांग की जो विप्र हितों को सर्वोपरि रखे। अपनी मांगों को लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष से सरकार के संज्ञान में लाने का आग्रह किया।
उन्होंने मदन राठोड़ को पुजारी सेवक महासंघ (रजि) का दुपट्टा व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.हरिराम शास्त्री, धर्म रक्षा के राष्ट्रीय सदस्य रामाकांत, राजेन्द्र प्रसाद आदि साथ थे ।