झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह की सहमति से तथा पूर्व ऊर्जा मंत्री डॉ.जितेंद्र सिंह कि अभिशंसा पर ग्राम शिमला निवासी श्रीमती रीना शर्मा पत्नी अभिमन्यु पाराशर को महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष प्रथम मनोनीत किया है। महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष प्रथम मनोनीत करने पर शिमला सरपंच रीना देवी, कांग्रेस के ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव डॉ.अंबिका दत्त कौशिक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकलचंद सैनी, पूर्व ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मुनेश देवी, समाजसेवी धर्मपाल यादव, ढाणी अशोक पंच ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ.बलराम राम अवतार सैनी सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
3/related/default